होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

DABANGG 3 का मोशन पोस्टर रिलीज, सलमान ने कहा स्वागत तो करो हमारा!

DABANGG 3 का मोशन पोस्टर रिलीज, सलमान ने कहा स्वागत तो करो हमारा!

 

सलमान खान की आने वाली फिल्म दंबग 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस मोशन पोस्टर में सलमान खान दंबग स्टाइल में चलते नजर आ रहे हैं और उनके साथ फिल्म का टाइटल म्यूजिक चल रहा है।

सलमान खान ने अपने इंस्टग्राम पर भी पोस्टर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने फैंस को स्वागत करन के लिए कहा है। पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, आ रहे हैं चुलबुल रॉबिन हुड पांडे, ठीक 100 दिन बाद। स्वागत तो करो हमारा!

फिल्म का पहला मोशन पोस्टर केवल हिंदी में नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया है। आपको बता दें कि दंबग 3 हिंदी के अलावा तीन और भाषाओं में रिलीज होगी। तमिल, तेलुगू और कन्नड़।  दबंग-3 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी।फिल्म में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगी।


संबंधित समाचार