होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, मरने वालों संख्या हुई इतनी...

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, मरने वालों संख्या हुई इतनी...

 

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। हुबेई में कोरोनो वायरस के नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी नजर आई है। अब तक यहां 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को रिपोर्ट दी गई, जिसमें नए मामलों की संख्या में गिरावट के दो दिनों के बाद सोमवार को मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ।

 बीते एक महीने से चीन में कोरोना वायरस से हजारों लोगों की जान जा चुकी है और वहीं नए मामलों की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है। दिसंबर से शुरू हुए इस फ्लू की चपेट में मध्य प्रांत आया है, जहां अमेरिकी यात्रियों को रविवार को जापान से दो सप्ताह के लिए छोड़ दिया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों ने 16 फरवरी को नए मामलों की रिपोर्ट जारी कर बताया कि यहां 1,933 नए मामले सामने आए हैं और 100 नई मौतों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। नए मामलों की संख्या पिछले दिन से लगभग 5 प्रतिशत बढ़ी है। लेकिन मौत की संख्या 139 से गिर गई है।

नए मामलों में से लगभग 90 प्रतिशत 11 मिलियन लोग वुहान में रहते हैं। जहां माना जाता है कि इस वायरस का कहर सबसे ज्यादा है। बता दें कि दूसरी तरफ जापान में भी इस वायरस के मरीज मिल रहे हैं। दो सप्ताह के लिए अलग किए जाने के बाद अमेरिकी यात्रियों को रविवार को डायमंड प्रिंसेस क्रूज़ लाइनर से घर ले जाया गया। दो अन्य भारतीयों ने रविवार को कोरोना वायरस का क्रूज जहाज पर टेस्ट किया गया। इस बीच महाराष्ट्र में 60 लोगों में से 56 लोगों को चेक किया गया, जिन्हें कोरोनो वायरस के संदिग्ध मना गया था। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिनमें से 50 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

 

यह भी पढ़ें- चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, दो दिन में गई इतने लोगों कि जान


संबंधित समाचार