होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 55 हजार के पार, अब तक 1,45,810 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 55 हजार के पार, अब तक 1,45,810 लोगों की मौत

 

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 24,337 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,55,560 हो गए, जिनमें से 96 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 333 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई।

वही, आंकड़ों के अनुसार अभी तक 96,06,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.53 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। इसके अलावा भारत में लगातार 15 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी कुल 3,03,639 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.02 प्रतिशत है। 

यह भी पढ़ें- किसानों ने किया 24 घंटे की भूख हड़ताल का ऐलान, Mann ki Baat कार्यक्रम के दौरान बजाएंगे थाली


संबंधित समाचार