होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भीषण ठंड रहने का लगाया पूर्वानुमान

हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भीषण ठंड रहने का लगाया पूर्वानुमान

 

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर मंगलवार को और तेज हो गई। दोनों राज्यों में हिसार के अलावा नारनौल, अमृतसर और चंडीगढ़ सहित कई स्थानों पर पिछली रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हिसार में तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण दोनों राज्यों के कई स्थानों पर सुबह दृश्यता कम हो गई।

हरियाणा के नारनौल में भी तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के करनाल, सिरसा, रोहतक और अंबाला में तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस, 2.5 डिग्री सेल्सियस, 2.6 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में भी ठंड का कहर जारी रहा, जहां लुधियाना में न्यूनतम तामपान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हलवारा में तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस और आदमपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला और पठानकोट में भी रात बेहद ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 डिग्री सेल्सियस, 2.9 डिग्री सेल्सियस, 3.6 डिग्री सेल्सियस और 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने दोनों राज्यों में अगले दो दिनों तक भीषण ठंड रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 1500 से ज्यादा मोबाइल टावर तोड़े गए, CM अमरिंदर बोले- ये बर्दाश्त नहीं


संबंधित समाचार