होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नारनौल में नशे के खिलाफ हुई हॉफ मैराथन में दौड़े CM सैनी, विजेताओं को किया सम्मानित

नारनौल में नशे के खिलाफ हुई हॉफ मैराथन में दौड़े CM सैनी, विजेताओं को किया सम्मानित

 

CM Saini: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी रहीं।

मैराथन में महेंद्रगढ़ जिले के अलावा प्रदेश व अन्य प्रदेशों से आए धावकों ने भी भाग लिया। हॉफ मैराथन में 10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। मैराथन में 67 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें विजेता लड़कें व लड़कियों को अलग-अलग पुरस्कार देकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। 

पूरे देश तक जाएगा संदेश

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि आज हजारों की संख्या में आए युवा इस संदेश के साथ दौड़ लगा रहे हैं कि वे न तो नशा करेंगे तथा न ही किसी को नशा करने देंगे। उनका यह संदेश न केवल जिला महेंद्रगढ़, बल्कि देश के लोगों तक जाएगा।

ये रहे विजेता

पांच किलोमीटर लड़कों की दौड़ में महेंद्रगढ़ के केशव ने 18 मिनट में पूरी कर पहला, अमित ने 20 मिनट में दौड़ लगा दूसरा तथा 21 मिनट में दूरी तय कर साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में कोमल ने पहला, आरती ने दूसरा तथा जागृति सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिनको एक लाख, 50 हजार व 25 हजार रुपए का इनाम दिया गया।

वहीं दस किलोमीटर दौड़ में फिमले में सोनीपत की भारती ने पहला, भिवानी की सोनिका ने दूसरा तथा बुलंदशहर यूपी की नीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों में मोहित ने पहला गौरव ने दूसरा तथा रोहतक के शुभम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नूनी मोड़ से हुई शुरू

मैराथन की शुरूआत महेंद्रगढ़ रोड पर सेक्टर एक के मुख्य गेट के पास नूनी शेखपुरा मोड़ से की गई। मैराथन में भाग लेने के लिए बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। भाग लेने वाले बच्चों की भीड़ सेक्टर एक के मुख्य गेट से महावीर चौक तक लगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी दौड़े

इस दौड़ में भाग लेने वाले युवाओं व बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, विधायक ओमप्रकाश यादव व कंवर सिंह, सांसद धर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक अभय सिंह यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र यादव के अलावा अन्य भाजपा नेता भी दौड़े।

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

इस मैराथन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी। वहीं मैराथन वाले मार्ग महेंद्रगढ़ रोड़ पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। जिसके कारण इस रोड पर आने-जाने वालों को 8 किलोमीटर लंबा डायवर्ड मार्ग अपनाना पड़ा।


संबंधित समाचार