होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sourav Das और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, बैरिकेड फांदकर पहुंचे थे जंतर मंतर

Sourav Das और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, बैरिकेड फांदकर पहुंचे थे जंतर मंतर

 

Sourav Das and Ashutosh Ranka Detain: दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है. दोनों अपने कुछ समर्थकों के साथ जंतर मंतर पहुंचे थे. दोनों ने जंतर मंतर पर पहुंचकर नारेबाजी की और तिरंगा भी लहराया. आशुतोष ने घटना की वीडियो भी पोस्ट की है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिस की नजरों से बचकर दोनों बैरिकेड फांदकर जंतर मंतर पहुंचे थे. दिल्ली पुसिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया गया है. 

आशुतोष रांका ने एक्स पर एख वीडियो पोस्ट की है. आशुतोष रांका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- किला जंतर-मंतर की सुरक्षा-घेरा तोड़ दिया गया है. वीडियो में आशुतोष सौरव और कुछ समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग फांदकर जंतर मंतर पर जाते दिखे. बैरिकेड पार करने के बाद उन्होंने नारेबाजी की और तिरंगा भी लहराया. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में सौरव दास और आशुतोष को डिटेन कर लिया है. 

डी-नोटिफाई पर उठाई आवाज

वीडियो में सुनाई पड़ रहा है कि सौरव और आशुतोष ने अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि आप विरोध की आवाज को डी-नोटिफाई नहीं कर सकते.


संबंधित समाचार