होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस कंपनी ने बना डाला नोटों का पहाड़, 5000 कर्मचारियों को दिया 317 करोड़ रुपए का बोनस

इस कंपनी ने बना डाला नोटों का पहाड़, 5000 कर्मचारियों को दिया 317 करोड़ रुपए का बोनस

 

Edited By: रक्षित

बात चाहे प्राइवेट कंपनी की हो या सरकारी, कर्मचारियों को हमेशा अपने बोनस और इंक्रीमेंट को लेकर कंपनी से शिकायत रहती है. लेकिन चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इतना बोनस दिया है, जिसे सुनकर आपको जलन होने लगेगी. कंपनी ने ईयर-एंड बोनस में इतने पैसे लुटाए हैं और उसे शो ऑफ करने के लिए कंपनी ने करंसी नोट का एक पहाड़ भी खड़ा कर दिया है.

बतादें चीन के नानचांग शहर की एक स्टील प्लांट की कंपनी ने 5 हजार कर्मचारियों में बोनस बांटने का फैसला किया है। 1 फरवरी को कंपनी हर कर्मचारी को 8000 डॉलर (5.70 लाख रुपए) का बोनस देगी। कंपनी ने अपने परिसर में 44 मिलियन डॉलर (करीब 317 करोड़ रु.) का पहाड़ बना दिया। इसे डिस्प्ले के तौर पर रखा है।

कंपनी के मुताबिक नए साल पर बोनस देने से कर्मचारी मानसिक और आर्थिक रूप से सक्षम बनते हैं। उनका मनोबल बढ़ता है। इससे कर्मचारी खुश होते हैं और मन लगाकर काम करते हैं। 


संबंधित समाचार