होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

China Full Lockdown: चीन के इन शहरों में लगा संपूर्ण लॉकडाउन

China Full Lockdown: चीन के इन शहरों में लगा संपूर्ण लॉकडाउन

 

चीन से दुनियाभर में फैलने वाला कोरोना बीमारी को लोगों के लिए काल बनती जा रही है। पिछले 2 साल पहले जन्मी बीमारी अभी तक लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। एक बार फिर दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन का सिलसिला जारी हो गया है। अब चीन में 12 लाख की आबादी वाला शहर पूरी तरह से बंद हो गया है। युझोउ में अब लोग घरों में कैद हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के युझोउ में सरकार की तरफ से पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है। तीन लक्षणहीन कोरोना केस मिलने के बाद ये कदम उठाया गया है। मंगलवार को लोगों को घरों तक सीमित कर दिया गया। मध्य चीन के युझोउ शहर की आबादी करीब 12 लाख से अधिक है। चीन में शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन होने जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि चीन के कोरोना आंकड़ों पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, उनकी माने तो पिछले साल 10 अगस्त 2021 को 143 मामले सामने आए थे। इसके बाद 17 दिसंबर तक कोई नया केस नहीं आया। लेकिन 18 दिसंबर को 125 संक्रमित मिले। इसके बाद ये सिलसिला बढ़ता गया और लोगों की संख्या में इजाफा होता गया। इस रिपोर्ट के बाद चीन ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है साथ ही कई शहरों और प्रांतों में लॉकडाउन लगाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- यहां महिला के सामान्य बाथरूम पर रोक, घर के बाथरूम में ही हिजाब पहनकर नहा सकेंगी महिलाएं


संबंधित समाचार