होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

China ने किया दुनिया के सबसे बड़े विमान का निर्माण, पानी और हवा दोनों से भरेगा उड़ान

China ने किया दुनिया के सबसे बड़े विमान का निर्माण, पानी और हवा दोनों से भरेगा उड़ान

 

शनिवार को दुनिया का सबसे बड़ा सी प्लेन (एम्फीबियस एयरक्राफ्ट) एजी600 का फ्लाइट ट्रायल चीन ने पूरा कर लिया है। ट्रायल के दौरान प्लेन में 4 क्रू मेंबर मौजूद थे। इस एयरक्राफ्ट की खासियत है कि ये हवा में उड़ान भरने के साथ-साथ पानी में भी चल सकता है। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद एयरक्राफ्ट ने पानी के ऊपर लैंडिंग की।

 

इसके साथ ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा विमान भी कहा जा रहा है। सरकारी विमान कंपनी एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना द्वारा निर्मित इस विमान ने हूबेई प्रांत के जिंगमेन में उड़ान भरी और बाद में समुद्र में उतरा।

 

बता दें इस महीने की शुरुआत में इसने 145 किलोमीटर की गति के साथ पानी में चलने का पहला परीक्षण पूरा किया था और इसका इस्तेमाल मुख्यत: समुद्री बचाव, वन में आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य और समुद्री निगरानी के लिए किया जाएगा।

 

एजी600 की लंबाई 37 मीटर और विंग्स का फैलाव 38.8 मीटर है। यह 20 सैकेंड में 12 टन पानी इकट्ठा कर सकता है। सी-प्लेन 53.5 टन वजन ले जाने में सक्षम है।


संबंधित समाचार