होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चीन ने बनाया 55 किलोमीटर का दुनिया का सबसे लंबा पुल

चीन ने बनाया 55 किलोमीटर का दुनिया का सबसे लंबा पुल

 

24 अक्टूबर को चीन के शहर जुहाई को हांग कांग और मकाऊ से जोड़ने वाला 55 किलोमीटर लंबा विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल खोल दिया जाएगा।  यह पुल पर्ल रिवर एस्चुरी के लिंगदिंग्यांग जल क्षेत्र में स्थित है।

 

यह पुल हांग कांग और मकाऊ समेत दक्षिण चीन के 11 शहरों को जोड़ता है। जहां 6.8 करोड़ लोगों के घर हैं। साथ ही ये अगले 120 सालों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा और कारोबार में इजाफा करेगा। बता दें इस पुल पर पैदल यात्री नहीं चल सकेंगे।

 

इसके अलावा यात्रा में लगने वाला समय 60 फीसद तक घटेगा। बता दें अभी हांग कांग से चीन के शहर जुहाई की यात्रा में 3 घंटे का समय लगता है, लेकिन अब इस पुल के शुरू होने के बाद यात्रा में मात्र 30 मिनट का समय लगेगा।

 

सूत्रों के अनुसार हांग कांग में निजी कार मालिक विशेष परमिट के बिना इस पुल को पार नहीं कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें कार को हांग कांग बंदरगाह पर पार्क करना होगा और फिर शटल बस सेवा या विशेष कारों की मदद लेनी होगी।

 

इस पुल के निर्माण में छह साल लग गये और 31 दिसबंर 2017 को इसका काम समाप्त हो गया था।

 


संबंधित समाचार