होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चंद्रयान-2: लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश जारी, NASA ने भी किया अब ये काम

चंद्रयान-2: लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश जारी, NASA ने भी किया अब ये काम

 

चांद की सतह से महज 2 किलोमीटर दूर राह भटके चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश जारी है। इसरो चांद की सतह पर  पड़े विक्रम से संपर्क करने की आखिरी कोशिश में लगा हुआ है। दूसरी तरफ अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने भी विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश में हेलो मेसेज भेजा है। बता दें कि 7 सितंबर को लैंडर विक्रम हार्ड लैंडिंग के बाद चांद की सतह पर गिर गया था।

नासा ने अपने डीप स्पेस नेटवर्क के जेट प्रपल्शन लैब्रटरी (JPL) की प्रयोगशाला से विक्रम को एक रेडियो संदेश भेजा है। हालांकि, दिन बीतने के साथ लैंडर विक्रम से संपर्क होने की उम्मीदें कमजोर होती जा रही हैं। इसरो के प्री-लॉन्च अनुमान के मुताबिक, विक्रम को सिर्फ एक ल्यूनर डे के लिए ही सीधी सूरज की रोशनी मिलेगी। इसका मतलब है कि 14 दिन तक ही विक्रम को सूरज की रोशनी मिलेगी।

ऐसे में इसरो इन 14 दिन तक अपनी कोशिश जारी रख सकता है। यदि इसरो को इस बात की जानकारी भी मिल जाए कि इसके कम्युनिकेशन इक्विपमेंट क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तो 14 दिने से पहले भी संपर्क की कोशिश खत्म कर सकता है। 14 दिन के बाद एक लंबी काली रात होगी। यदि लैंडर ने सॉफ्ट लैंडिंग की होती तो भी इस अंधेरी रात में बचे रह पाना उसके लिए मुश्किल होता। विक्रम को चांद की सतह पर हार्ड लैंडिंग किए हुए 6 दिन गुजर चुके हैं। ऐसे में 20-21 सितंबर तक अगर उससे संपर्क नहीं हो पाया तो फिर उससे संपर्क की कोशिश खत्म हो जाएगी।


संबंधित समाचार