होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सैफ ने तैमूर को बताया शराब पीकर चलने वाला बच्चा, शेयर किया यह मजेदार किस्सा

सैफ ने तैमूर को बताया शराब पीकर चलने वाला बच्चा, शेयर किया यह मजेदार किस्सा

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमुर अली खान, आए दिन अपनी क्यूटनेस के कारण चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में पटौदी खानदान के इस चिराग की क्‍यूटनेस से सौफ और करीना भी भली-भांति वाकिफ हैं। तैमूर 1 साल के हो चुके हैं और उन्‍होंने घुटनों के बल चलना शुरू कर दिया है। हाल ही में अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म 'कालाकांडी' के प्रमोशन के दौरान सैफ ने तैमूर का पहला वॉक का एक्‍सपीरीयंस शेयर किया। 

 

रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ से जब तैमूर के पहली बार चलने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, उसे पहली बार चलता हुआ देखकर ऐसा लगा कि किसी बच्चे ने ड्रिंक किया हो। उसे देखकर बहुत हंसी आ रही थी लेकिन यह बहुत क्यूट था और यह हमारे जीवन का बेहद खास पल है। 

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ ने यह भी कहा था कि वह तैमूर के साथ ऐड फिल्म में भी काम कर सकते हैं बशर्ते इसके लिए अच्छी-खासी कीमत अदा की जाए। सैफ ने कहा, तैमूर को लोग काफी पसंद करते हैं और उन्हें देखना चाहते हैं। हम भी अपनी तरफ से लोगों के बीच तैमूर की तस्वीरें और वीडियो डालते रहते हैं। इसमें कुछ गलत भी नहीं है। पब्लिक प्लेस पर अगर कोई फैन उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता है तो हम कभी मना नहीं करते। 

 

बता दें कि कुछ समय पहले सैफ ने खुलासा किया था कि वो तैमूर को किस नाम से बुलाते हैं। उन्होंने कहा, तैमूर को आदाब, नमस्‍ते जैसी अदब की चीजें बखूबी करनी आती हैं। बातचीत में सैफ ने यह भी बताया कि नन्‍हे तैमूर को हम सब टिम कहकर बुलाते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सैफ की फिल्म ‘कालाकांडी’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है, जिसे लेकर लोगों के काफी मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।  


संबंधित समाचार