होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP Foundation Day: उत्तराखंड की सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी- CM पुष्कर सिंह धामी

BJP Foundation Day: उत्तराखंड की सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी- CM पुष्कर सिंह धामी

 

भाजपा का स्थापना दिवस (BJP Foundation Day 2022) आज बुधवार को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक (Madan Kaushik) व प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार (Ajay Kumar) ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का उद्बोधन भी सुना।

साथ ही इस अवसर पर जीएमएस रोड स्थित एक फॉर्म पार्टी कार्यकर्ता शोभायात्रा निकालेंगे। यह शोभायात्रा घंटाघर (Ghantaghar) पर प्रसाद बांटने के साथ ही संपन्न होगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान (Manveer Singh Chauhan) ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में आज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला, मंडल व बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तैयारी की गई हैं। वहीं जीएमएस रोड स्थित कार्यक्रम स्थल में पहुंचे सीएम धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने अपने कार्यों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की भी जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि "उत्तराखंड की सरकार (Uttarakhand Govt) आम आदमी की सरकार बनेगी, घर-घर तक जाने का काम बखूबी करेगी। बतौर सीएम उत्तराखंड सरकार सेवा का काम करेगी। भाजपा (BJP) के लिए सत्ता सिर्फ सेवा का संकल्प होती है। सरकार बनाकर जनहित से जुड़े सभी कामों को बहुत तेजी से विस्तार दिया जा रहा है। लोग चुनाव में कहते थे कि भाजपा नहीं आएगी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा दोबारा बहुमत के साथ सत्ता में आई है।"

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सरकारी नौकरियों में अनाथ बच्चों को मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, शासनादेश हुआ जारी


संबंधित समाचार