होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

NDA की जीत पर उत्तराखंड BJP कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, नैनीताल में बंटे लड्डू और बर्फी

NDA की जीत पर उत्तराखंड BJP कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, नैनीताल में बंटे लड्डू और बर्फी

 

Bihar Election Results 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करिश्माई जोड़ी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत ने नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया है। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाँटकर जीत का जश्न मनाया और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 2027 में राज्य में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी संगठन के समर्थन में नारे

शुक्रवार को मल्लीताल स्थित श्री राम सेवक सभा मैदान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री मोदी व पार्टी संगठन के समर्थन में नारे लगाए। विधायक सरिता आर्य ने कहा कि बिहार की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करिश्माई नेतृत्व और सुशासन की जीत है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार और राजद के जंगलराज को करारा झटका दिया है। जब तक कांग्रेस नेतृत्व नकारात्मक राजनीति में लिप्त रहेगा, हर राज्य में उसकी हार का सिलसिला जारी रहेगा।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। विधायक सरिता आर्य, नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार, पूर्व अध्यक्ष आनंद बिष्ट, निखिल बिष्ट, कविता गंगोला, विशाल वर्मा, पंकज बर्गली, पार्षद गजाला कमाल, भगवत रावत, पूरन सिंह बिष्ट, विकास जोशी, संतोष आर्य, पंकज बर्गली, भोपाल बिष्ट, मयंक पंत, केके शर्मा, प्रदीप कुमार, मोहित लाल साह, रमेश भाकुनी, कलावती असवाल, नीतू जोशी, गोविंद बिष्ट, हरीश राणा, कैलाश मिश्रा, राहुल नेगी, रक्षित साह आदि थे। इस अवसर पर मौजूद रहे।


संबंधित समाचार