होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मनीषा को इंसाफ की लड़ाई पर रोक? पिता के आमरण अनशन से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

मनीषा को इंसाफ की लड़ाई पर रोक? पिता के आमरण अनशन से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

 

Bhiwani News: शिक्षा मनीषा मौत मामले में अनशन करने लघु सचिवालय जा रहे मृतका के पिता संजय कुमार व अन्य ग्रामीणों को पुलिस ने राते में ही रोक दिया। उनकी गाड़ियां नहीं निकलने दी गई।

वहीं लघु सचिवालय के बाहर धरना देने पहुंचे विभिन्न संगठनों के सदस्यों, कांग्रेस शहरी अध्यक्ष प्रदीप जोगी को पुलिस ने लघु सचिवालय के बाहर धरना नहीं देने दिया गया। उन्हें लघु सचिवालय गेट से दूर चौ. सुरेंद्र सिंह वाटर कंर्जेशन पार्क के पास छोड़ा, जहां विभिन्न संगठनों ने धरना देकर रोष जताया।

वहां एक पेड़ की छांव में सभी ने कुछ देर विश्राम किया, चाय-पानी पिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक मनीषा मौत मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने संजय और किसान नेताओं से बातचीत की। उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता कराने और प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे और स्पष्ट कहा कि वे हर हाल में भिवानी उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर आमरण अनशन शुरू करेंगे।

पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए लगातार रणनीति बनाता रहा।

भिवानी में भी माहौल तनावपूर्ण

मृतका के पिता संजय कुमार के अनशन की धमकी की घोषणा के चले विभिन्न संगठनों के लोग लघु सचिवालय के बाहर धरना देने पहुंचेद्ध यहां धरना शुरू ही करने वाले थे कि सिविल लाइन थाना से एसएचओ सुमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और हाथ पकड़-पकड़ कर सबको हटाया। इस दौरान कुछ स्थानीय नेताओं से उनकी नोक-झोंक भी हुई। जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और भारी पुलिस बल तैननात है।


संबंधित समाचार