होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत जोड़ो यात्रा : पंजाब में राहुल गांधी ने BJP पर जमकर साधा निशाना, मीडिया को बताया अपना ‘मित्र’

भारत जोड़ो यात्रा : पंजाब में राहुल गांधी ने BJP पर जमकर साधा निशाना, मीडिया को बताया अपना ‘मित्र’

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर देश में भय और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में यकीन रखता है और यही कारण है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' सफल हो रही है। बुधवार को राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले सरहिंद में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

पंजाब में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले राहुल ने बुधवार को सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। बाद में वह रौजा शरीफ दरगाह भी गए। इस दौरान राहुल गांधी पगड़ी और आधी बाजू की टी-शर्ट पहने नजर आए।

राहुल ने कहा, "देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लोग देश को बांट रहे हैं। ये लोग एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ, एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ, एक भाषा को दूसरी भाषा के खिलाफ खड़ा करने का काम कर रहे हैं। इन्होंने देश का माहौल खराब कर दिया है। इसलिए हमने सोचा कि देश को एक और रास्ता दिखाने की जरूरत है, जो प्रेम, एकता और भाईचारे का हो, इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है।"

वहीं, मीडिया को अपना ‘मित्र’ बताते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा चौबीसों घंटे दिखा रहा है और बेरोजगारी या महंगाई जैसे मुद्दों को नहीं उठा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' को जबरदस्त जन समर्थन और प्रतिक्रिया मिली है और यह एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के साथ और भी बेहतर हुई है।

राहुल गांधी ने कहा, "इसकी एक वजह है–जो नफरत, डर और हिंसा भाजपा के लोगों द्वारा फैलाई जा रही है, यह न तो देश की रीत है, और न ही हमारा ऐसा इतिहास रहा है। यह देश भाईचारे, एकता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना में विश्वास रखने वाला देश है। और इसीलिए यह यात्रा सफल हो रही है।"

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों, छोटे दुकानदारों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं से बात करके बहुत कुछ सीखा। राहुल गांधी ने कहा, "हम रोजाना करीब 25 किलोमीटर पैदल चलते हैं। इस यात्रा की भावना लोगों की समस्याओं और उनकी चिंताओं को सुनना है।"

उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़े मुद्दे नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई हैं, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन मुद्दों को उठाने और उनके खिलाफ लड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "आपने हमें अपनी ताकत दी और हम राज्य में अगले 10 दिनों तक आपसे बातचीत करेंगे।"

 


संबंधित समाचार