होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अगर आप भी नाश्ता नहीं करते तो हो जाएं सावधान !

अगर आप भी नाश्ता नहीं करते तो हो जाएं सावधान !

 

सुबह जल्दी निकलना होता है, इसलिए नाश्ता नहीं कर पाता हूं कहने वालों को ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। सुबह नाश्ता नहीं करने से आप बीमार लम्बे समय के लिए बीमार पड़ सकते हैं। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो परेशानी उठाने के लिए तैयार रहें। अधिक देर तक खाली पेट रहना कई बीमारियों को एक साथ बुलाने जैसा है।

सुबह उठने के बाद अधिक देर तक भूखा नहीं रहना चाहिए। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो वो अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। क्योंकि अधिक देर तक भूखे रहने से पेट संबंधी रोग होते हैं। इन रोगों की शुरूआत पहले गैस की दिक्कत से होती है इसके बाद कब्ज की बीमारी शुरू होती है। इसके बाद लीवर में समस्या आने लगती है।

लंबे समय तक खाली पेट रहने से की आदत को अपनाने से पेट में एसिड बनने लगता है जिससे सिर में दर्द और आंखों की रोशनी पर प्रभाव पड़ने लगता है। इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि सुबह उठकर सबसे पहले नाश्ता करें। ये नाश्ता भले ही हल्का हो लेकिन करें जरूर।

 महानगरों में देखा गया है कि बड़ी तादाद में लोग सुबह का नाश्ता ही नहीं करते हैं और सुबह उठने के बाद कई घंटों तक खाली पेट रहते हैं। ऐसा लगातार करने से वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि ऐसे लोग जब भी भोजन करते हैं तो पेट भरने के लिए अधिक भोजन करते हैं। इससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं नाश्ता करके सीधा भोजन करने से शरीर में अचानक ऊर्जा की मात्रा बढ़ जाती है. जो मांसपेशियों पर गलत प्रभाव डालती हैं। इससे डायबिटीज भी हो सकती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या भी आ सकती है।


संबंधित समाचार