राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अब हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया हैं। जो राज्यपाल रमेश बैस की जगह लेंगे।
बता दें कि बंडारू दत्तात्रेय 1965 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। वे हैदराबाद से पांच बार सांसद चुने गए। 2013 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। मोदी सरकार के प्रथम कार्यकाल के दौरान वे श्रम और रोजगार मंत्री थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह चुनाव नहीं लड़े थे। इसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया था।
यह भी पढ़ें- PMO ने 8 जुलाई तक निर्धारित सभी मीटिंग टाली, 48 घंटे के भीतर हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार