होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत को आतंकी खतरे का अंदेशा, करतारपुर जाने वाले VIP जत्थे को कड़ी सुरक्षा के लिए पाक को कहा

भारत को आतंकी खतरे का अंदेशा, करतारपुर जाने वाले VIP जत्थे को कड़ी सुरक्षा के लिए पाक को कहा

 

सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 550वीं जयंती पर 9 नवंबर को पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन होगा। इससे पहले, करतारपुर के लिए तैयार की गई थीम सॉन्ग में तीन खालिस्तान समर्थकों को दिखाए जाने पर भारत सरकार ने आपत्ति जताई है। सरकार ने पाकिस्तान से वीडियो से आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा है। भारत ने पाकिस्तान को करतारपुर जाने वाले पहले भारतीय जत्थे के 550 श्रद्धालुओं के नाम सौंप दिए हैं।

इसके अलावा भारत ने आतंकी खतरे के इनपुट भी पाकिस्तान से साझा किए और करतारपुर जाने वाले वीआईपी जत्थे को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराने को कहा। भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि क्या करतारपुर जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होगी।

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उद्घाटन समारोह के लिए वीडियो सॉन्ग और डाक टिकट जारी किए। डाक टिकट पाकिस्तान के अलावा 12 अन्य देशों में बिक्री किए जाएंगे। हालांकि, वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस वीडियो में खालिस्तान समर्थक भिंडरावाले के अलावा मेजर जनरल शहबाग सिंह और अमरीक सिंह खालसा को दिखाया गया है। इसके अलावा वीडियो में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आए। भारत ने पाकिस्तान से वीडियो से भारत विरोधी सामग्री हटाने को कहा है।

 


संबंधित समाचार