होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भगोड़ा अमृतपाल सिंह 36 दिन बाद मोगा से गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने की शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

भगोड़ा अमृतपाल सिंह 36 दिन बाद मोगा से गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने की शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

 

18 मार्च से फरार चल रहे ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार को मोगा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। इस बात कि जानकारी पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर दी। इसके अलावा  पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की भी अपील की है। 

पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर कहा, "अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा में गिरफ्तार किया गया है। आगे की जानकारी उनके द्वारा साझा की जाएगी। पंजाब पुलिस, नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने व फर्जी खबर साझा न करने का आग्रह करती है।"

 

वहीं, अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है, जहां उसके आठ सहयोगी पहले से ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत बंद हैं। आपको बता दें कि पुलिस ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला करने के बाद 18 मार्च को अमृतपाल सिंह तथा उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी जिसके बाद से वह फरार था। जिसके बाद आज खालिस्तान समर्थक को मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया।

वहीं, सोशल मीडिया पर अमृतपाल को हिरासत में लिए जाने की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उसे पारंपरिक सफेद वस्त्र पहने हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अमृतपाल का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह गिरफ्तारी से पहले वह मोगा के रोडेवाला गुरुद्वारा में प्रवचन देते हुए दिखाई दे रहा है।  


संबंधित समाचार