होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

6 दिन तक पेड़ पर लटकी कार में फंसी रही महिला, खोला कार का दरवाजा तो उड़ गए होश

6 दिन तक पेड़ पर लटकी कार में फंसी रही महिला, खोला कार का दरवाजा तो उड़ गए होश

 

अमेरिका के वॉशिंगटन के पास एक कार एक्सीडेंट है गया। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि कार उछलकर एक पेड़ पर लटक गई। इस समय किसी ने भी इस एक्सीडेंट को नहीं देखा था। लेकिन जब 6 दिन बाद कार का दरवाजा खोल के देखा गया तो लोगों के होश उड़ गए।

दरअसल हुआ यूं कि 12 अक्टूबर को नेशनल हाईवे 60 के पास विकनबर्ग में एक कार एक्सिडेंट हो गया। कार 53 वर्षीय महिला चला रही थी। हाईवे पर उसकी कार क्रैश हुई और रेलिंग से उछलकर दूर एक पेड़ पर लटक गई। उस वक्त हाईवे पर कोई भी मौजूद नहीं था जिस कारण किसी ने भी यह एक्सीडेंट नहीं देखा था। एक्सीडेंट के 6 दिन बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो कार में उन्हें घायल महिला मिली। आश्चर्य की बात यह थी कि महिला जिंदा थी।

एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के कर्मचारियों को यह महिला दुर्घटना के 6 दिन बाद मिली। 18 अक्टूबर को एरिजोना हाईवे के मैंटेनेंस क्रू घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें रेलिंग टूटी नजर आई और फेंस भी बुरी तरह टूटा था। इसके बाद उन्हें पास ही पेड़ पर फंसी हुई कार दिखाई पड़ी जब कार में हलचल देखी तो सभी हैरान रह गए। कार को खोलकर देखा तो महिला प्यासी कार में गंभीर चोट के साथ पड़ी हुई थी। महिला बहुत कमज़ोर थी और वो पूरी तरह से डीहाइड्रेटेड थी।

महिला ने बताया की कार दुर्घटना के बाद वो कई दिन तक पेड़ पर अपनी कार में फंसी रही। उन्होंने कार से उतरकर रोड तक जाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो बुरी तरह चोटिल थीं, जिसकी वजह से वो बाहर नहीं निकल सकी। बाद में महिला को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया। स्टेटमेंट में बताया गया कि काफी मेहनत के बाद महिला की जान को बचा लिया गया है।


संबंधित समाचार