होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमेरिका में TikTok पर लग सकता है प्रतिबंध, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

अमेरिका में TikTok पर लग सकता है प्रतिबंध, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर इस बात के संकेत दिए कि वे चीनी एप 'टिकटॉक' पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टिकटॉक के अलावे उनके पास दूसरे विकल्प भी है, जिस पर सोच-विचार किया जा रहा है। 

ट्रंप ने कहा, "हम टिकटॉक के मामले को देख रहे हैं और हम टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। हो सकता है कि हम कुछ दूसरी चीजें भी करें। हमारे पास कुछ और भी विकल्प हैं, लेकिन हम टिकटॉक के संबंध में बहुत सारे विकल्पों पर गौर कर रहे हैं।"

बता दें कि अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के कदम ने भारत में जून महीने में इस संबंध में लिए गए फैसले के बाद गति पकड़ ली है। इससे पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक डिजिटल बैठक में इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क में कहा था, 'भारतीयों ने फैसला किया कि वे भारत में चल रही 50 या उससे अधिक चीनी ऐप्स को हटाने जा रहे हैं। उन्होंने ऐसा इसलिए नहीं किया कि अमेरिका ने उनसे ऐसा करने को कहा था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से भारतीय लोगों को होने वाले खतरे को देख सकते थे।' 

यह भी पढ़ें- रूस के वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, बताया कैसे खत्म किया जा सकता है कोरोना


संबंधित समाचार