होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

White House के बाहर हुई फायरिंग, सुरक्षित जगह ले जाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

White House के बाहर हुई फायरिंग, सुरक्षित जगह ले जाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

 

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह गोलीबारी हुई, उस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रेस वार्ता कर रहे थे। घटना की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों को दी। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने तुरंत ही कार्रवाई की, जिससे फायरिंग करने वाले को नियंत्रण में कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सीक्रेट सर्विस की तरफ से की गई कार्रवाई में फायरिंग करने वाले शख्स को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वही, घटना पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा , 'व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हुई थी. लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में हैं। मैं सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों को उनके त्वरित और प्रभावी कार्य करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी शख्स को अस्पताल ले जाया गया है। लगता है कि उस शख्स को सीक्रेट सर्विस की तरफ से गोली मारी गई है।'

दरअसल, सीक्रेट सर्विस के लोग प्रेस वार्ता की शुरुआत होने के कुछ ही समय बात ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले कर चले गए। जिसके कुछ समय बाद ट्रंप वापस आए और उन्होंने घटना की जानकारी पत्रकारों को दी।

यह भी पढ़ें- हाई कमान से मुलाकात के बाद बोले सचिन पायलट- मुझे पद की कोई लालसा नहीं, समस्या का जल्द हो समाधान


संबंधित समाचार