होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

America: वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल

America: वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल

 

अमेरिका (America) की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के यू स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की खबर सामने आई है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हुए हैं। यह इलाका व्हाइट हाउस (White House) से करीब 2 मील से भी कम दूरी पर है। डीसी पुलिस यूनियन ने भी यह पुष्टि की है कि शूटिंग के दौरान एक पुलिस अधिकारी गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब उनकी तबीयत स्थिर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग 14 वें और यू स्ट्रीट पर एक संगीत समारोह की साइट पर या उसके पास हुई है। इस दौरान एमपीडी अधिकारी के पैर में गोली लगी है। साथ ही और भी पीड़ितों के मिलने की अपुष्ट खबरें सामने आ रही हैं। पुलिस लोगों को इलाके में जाने से रोकने में जुटी हुई है। फायरिंग करने वाले शख्स को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि अमेरिका में गोलीबारी (Firing in US) की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में अमेरिका के शिकागो (Chicago) शहर के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। पिछले कुछ दिनों में शिकागो में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। इन गोलीबारियों में 16 लोग घायल बताए जा रहे थे।

एक तरफ अमेरिका (America) के अलग-अलग राज्यों में गन कल्चर (Gun Culture) के खिलाफ सख्ती दिखाने, कानून बनाने और नियमों को कड़ा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ, लगभग हर दिन गोलीबारी की घटनाएं और भी तेज हो रही हैं, लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शिकागो में हुई गोलीबारी में कम से कम 16 लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें- America: साइकिल से नीचे गिरे राष्ट्रपति जो बाइडेन, बोले- पैर फंस गया था, अब ठीक हूं


संबंधित समाचार