होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

खिलाड़ी अक्षय कुमार का जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, 2020 की दिवाली पर होगी ये फिल्म रिलीज

खिलाड़ी अक्षय कुमार का जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, 2020 की दिवाली पर होगी ये फिल्म रिलीज

 

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को अक्षय कुमार ने खुशखबरी दी है। दरअसल, अक्षय ने आज अपनी एक और नई फिल्म का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह यशराज के बैनर तले बनने वाली फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार ने फिल्म की घोषणा के साथ ही इसकी लॉन्चिंग डेट भी बता दी है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म का अक्षय कुमार ने एक टीजर भी जारी किया है।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म मिशन मंगल में दिखाई दिए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को इस साल बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। ऐसे में अब फैंस खिलाड़ी कुमार के आने वाले प्रोडेक्ट्स का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज से लेकर उनके फैंस बर्थडे पर खूब बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।


संबंधित समाचार