होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जावा सागर में मिला दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का मलबा और मानव अवशेष

जावा सागर में मिला दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का मलबा और मानव अवशेष

 

इंडोनेशियाई एयरलाइन के लॉयन एयर बोइंग 737 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जावा सागर में मानव अवशेष, विमान का मलबा और यात्रियों के निजी सामान मिले हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह फ्लाइट डेटा रेकॉर्डर है या कॉकपिट वॉइस रेकॉर्डर।

 

बता दें कि लॉयन एयर बोइंग 737 विमान 189 यात्रियों को लेकर जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा था और उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही इस कंट्रोल रूम से संपर्क कट गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी।

 

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, 'कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी 610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं। किफायती सेवाएं प्रदान करने वाले इस विमान में 178 वयस्क, एक बच्चा, दो नवजात, दो पायलट सहित पांच फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे।'

 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिये हैं और इंडोनेशियाई जनता से ‘प्रार्थना करने का’ अनुरोध किया।

 

इंडोनेशिया के सर्च और रेस्क्यू एजेंसी ने बताया कि सभी यात्रियों की मौत हो गई है।

 

 


संबंधित समाचार