होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चारधाम यात्रियों के साथ हादसा, बोलेरो और एंबुलेंस की भिड़ंत में पांच घायल, एक की मौत

चारधाम यात्रियों के साथ हादसा, बोलेरो और एंबुलेंस की भिड़ंत में पांच घायल, एक की मौत

 

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग (Rudraprayag Gaurikund National Highway) पर भीरी - बांसवाड़ा के बीच दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं केदरानाथ धाम (Kedarnath Dham) से लौट रहे दो युवकों की देवप्रयाग (Devprayag) के पास बाइक स्लीप हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल बताया जा रहा है।

उत्तराखंड (Uttarakhand) में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई ,जबकि पांच घायल हो गए। गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो और एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाबा के दर्शन कर लौट रहे चार यात्री घायल हो गए। यात्रियों के लेकर बोलेरो सोनप्रयाग (sonprayag) से ऋषिकेश (Rishikesh) लेकर जा रही थी।

इसी दौरान बोलेरो भीरी बांसवाड़ा के बीच रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड की तरफ से जा रही एंबुलेंस से टकरा गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि बोलेरो सड़क पर ही पलट गई। गाड़ी में करीब आठ लोग सवार थे। हादसे में घायल चार लोगों को अगस्त्य मुनि अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर (Higher Center) रेफर किया जाएगा।

इस हादसे की वजह वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में मुंबई निवासी के रहने वाले दीपक शर्मा, कुनाल, राहुल व जया आहूजा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूसरी तरफ देवप्रयाग के पास एक बाइक अचानक स्लीप हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक छिटककर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 30 साले क पवन पुत्र जय सिंह घायल हो गया है। जबकि सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरे 21 वर्षीय ललित, पुत्र लाजवेंद्र की जान चली गई। ये दोनों केदारनाथ से वापस पानीपत (Panipat) हरियाणा  जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2022 : अब तक इस कारण 41 श्रद्धालुओं की हुई मौत


संबंधित समाचार