होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब में AAP को झटका, विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, केंद्रीय नेतृत्व पर लगाया

पंजाब में AAP को झटका, विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, केंद्रीय नेतृत्व पर लगाया

 

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। उससे पहले आम आदमी पार्टी में विद्रोह शुरू हो गया है। मंगलवार रात आम आदमी पार्टी की बठिंडा देहाती से विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया। उन्‍होंने ट्वीट कर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से अपना इस्‍तीफा भेजा। ट्वीट में उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को भी टैग किया है। वहीं, जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वह आज शाम कांग्रेस में शामिल हो सकती है।  

बुधवार को शाम चार बजे चंडीगढ़ में कांग्रेसी लीडरशिप द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें रूबी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। रूबी आप के भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित न किए जाने से नाराज चल रही थीं। अरविंद केजरीवाल के मानसा और बठिंडा दौरे के दौरान भी रूबी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी  के कुछ और विधायक भी इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व पर भी आरोप लगाया। रूपिंदर कौर रूबी ने कहा कि आप का केंद्रीय नेतृत्व न तो विधायकों की सुन रहा है और न ही सांसद की। यह स्थिति सही नहीं है। 

यह भी पढ़ें- सिद्धू के निशाने पर फिर चन्नी सरकार, बेअदबी मामले पर उठाए सवाल


संबंधित समाचार