होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमेरिका में कोरोना केस में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 1 दिन में आये 70 हजार मामले

अमेरिका में कोरोना केस में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 1 दिन में आये 70 हजार मामले

 

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है। कोरोना वायरस के संकट से दुनिया का सबसे ज्यादा पीड़ित देश अमेरिका है। अमेरिका में प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका में आज कोरोना वायरस के मामलों में सबसे अधिक उछाल देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वायरस के 70,000 नए के सामने आए हैं। किसी भी देश में महामारी शुरू होने के बाद से यह सबसे बड़ा उछाल है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के 70,000 मामले आने के बाद यहां पर संक्रमितों की संख्या 3,183,856 ही गयी है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़े अनुसार, दुनियाभर में 12,461,962 लोग कोरोना वायरस की जद में आ चुके हैं। पूरी दुनिया में अब तक इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से 559,481 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की ख़बर ये है कि इस खतरनाक बीमारी से इलाज के बाद 6,835,987 मरीज ठीक हुए हैं।

बता दें कि भारत में आज पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 27,761मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 22 हजार से अधिक हो गयी है। कोविड 19 इंडिया डॉट ओआरजी के मुताबिक, भारत में आज कोरोना वायरस के 27 हजार 761 ममले सामने आने के बाद कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 22 हजार 603 हो गयी है। इनमें 2, 83, 875 मरीज एक्टिव हैं। जबकि एक दिन में भारत में 20,246 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या 5,16,206 हो गयी है। वहीं भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 520 लोगों की मौत हुई है। इसी के देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 22,144 हो गई है।

 


संबंधित समाचार