होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

27 FEBRUARY के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

27 FEBRUARY के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1594 हेनरी IV फ्रांस का राजा बना।
1700 विलियम डैम्पियर द्वारा पश्चिमी प्रशांत में नए ब्रिटेन के द्वीप की खोज की गयी।
1816 डचों ने नेपोलियन की हार के बाद फ्रांस से पुनः सुरीनाम वापस ले लिया।
1829 तारकी की लड़ाई हुई थी।
1874 पहली बार बेसबॉल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड में खेला गया।
1902 अमेरिकी लेखक जॉन स्टाइनबेक का जन्म हुआ।
1921 वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन आॅफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1931 क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।
1951 अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।
1956 लोकसभा के पहले स्पीकर जी. वी. मावलंकर का निधन हुआ।
1956 मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला मिला।
1974 राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
1982 अबुल फ़त्रल मोहम्मद अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त हुए।
1988 पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
1991 राष्ट्रपति बुश ने इराक पर विजय की घोषणा की और संघर्ष विराम का आदेश दिया।
1995 उत्तरी इराक के जाखोे में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे गये।
2002 गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन के एक डिब्बे में भीड़ ने आग लगा दी जिसमें 59 लोग मारे गये। इन मौतों के कारण गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई।
2004 फिलीपीन्स में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उडा दिया जिसमें 116 लोग मारे गये।
2013 पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई।
2015 रूसी राजनीतिज्ञ बोरिस नेमत्सोव की मास्को में हत्या कर दी गयी।