होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,021 नए केस आए सामने,कुल संक्रमितों की संख्या 1,02,07,871 हुई

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,021 नए केस आए सामने,कुल संक्रमितों की संख्या 1,02,07,871 हुई

 

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप भले ही कम हो रहा है लेकिन इस महामारी का खतरा अब भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 20 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 7 हजार के पार हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटो में कोरोना के 20,021 नए केस सामने आए है। जिसके बाद भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,02,07,871 हो गई है। वही, पिछले 24 घंटों में 279 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं जिसके बाद से देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,47,901 तक पहुंच गई है।

अगर देश के एक्टिव मामलों की बात करें तो भारत में  फिलहाल 2,77,301 सक्रिय मामले है। इसके अलावा देश में अब तक 97,82,669 लोग कोरोना को मात दे चुके है।

यह भी पढ़ें- भारत को चीन का करारा जवाब, सरकार ने एयरलाइंस से कहा- चीनी नागरिकों को देश मेंं न लाएं


संबंधित समाचार