होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

 यूपी में SIR की प्रक्रिया पूरी, जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट, बढ़ गए 84 लाख वोटर, ऐसे करें चेक

 यूपी में SIR की प्रक्रिया पूरी, जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट, बढ़ गए 84 लाख वोटर, ऐसे करें चेक

 

UP Final Voter List: चुनाव आयोग ने यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है। इससे पहले एसआईआर की लंबी प्रक्रिया चली और इसके बाद यह वोटर लिस्ट आई है। इस फाइनल वोटर लिस्ट में आप अपना नाम तीन तरीकों से खोज सकते हैं। पहला तरीका एपिक नंबर के जरिए तलाशने का है। दूसरे तरीके के तहत आपको अपनी कुछ डिटेल भरनी होगी और तीसरा तरीके में आप अपने मोबाइल नंबर से नाम खोज सकते हैं। यहाँ जानिए, फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़े सभी अपडेट

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में किसके वोट ज्यादा कटे हैं?

उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या अब 13,39,84,792 रह गई है। इनमें 7,30,71,061 (54.54 फीसदी) पुरुष मतदाता हैं। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 6,09,09,525 (45.46 फीसदी) है। एसआईआर की प्रक्रिया में महिलाओं के वोट अधिक कटे हैं। साथ ही लिंक अनुपात भी घटकर 834 रह गया है।

यूपी में अब कितने वोटर हैं?

यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल वोटर्स की संख्या 13.39 करोड़ रह गई है। साल 2024 के मुकाबले यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से 2.06 करोड़ मतदाताओं के नाम कट गए हैं।

 अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें

किसी कारणवश अगर आपका नाम यूपी की अंतिम मतदाता सूची में नहीं है, तो आपको नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म 6 भरना होगा। इसके अलावा वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए आप चुनाव आयोग की वेवसाइट https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है।

बिना मोबाइल नंबर कैसे चेक करें नाम

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में आप बिना एपिक नंबर और मोबाइल नंबर के भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं और Search by Details क्लिक करें। राज्य चुनें, भाषा चुनें और इसके बाद नाम और रिश्तेदार के नाम वाला कॉलम भरें। रिश्तेदार के तौर पर परिवार के उस सदस्य का नाम लिखें, जिनका नाम पहले से वोटर लिस्ट में है। जन्मतिथि भरें, आयु भरें और लिंक चुनें। इसके बाद अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनकर कैप्चा कोड डालें। आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम मिल जाएगा।

वोटर लिस्ट में मोबाइल नंबर से नाम कैसे चेक करें

चुनाव आयोग की तरफ से जारी यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में अगर आप अपना नाम मोबाइल नंबर से तलाशना चाहते हैं, तो इसका तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं। यहां ऊपर दिख रहे तीन विकल्पों में Search by Mobile चुनें और इसके बाद राज्य और भाषा का चयन करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें। आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरने से आपका नाम वोटर लिस्ट में दिख जाएगा।

फाइनल वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम

अगर आप यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं। तो इसके तीन तरीके हैं। इनमें पहला तरीका है एपिक नंबर के जरिए। सबसे पहले वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं। यहां सबसे पहले भाषा चुनें और फिर अपना एपिक नंबर डालें। इसके बाद राज्य में उत्तर प्रदेश चुनें और कैप्चा कोड भरने के बाद सर्च का बटन क्लिक करें। आपको आपका नाम यूपी की वोटर लिस्ट में मिल जाएगा।


संबंधित समाचार