होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र का बयान,बोले- BJP को अपने कार्यों पर घमंड है तो मतपत्र से से चुनाव कराए

कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र का बयान,बोले- BJP को अपने कार्यों पर घमंड है तो मतपत्र से से चुनाव कराए

 

Haryana News: कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर भाजपा को अपने कार्यों पर घमंड है तो मतपत्र से चुनाव कराएं। वह दिन दूर नहीं जब पार्टियां चुनाव का बहिष्कार शुरू कर देंगी। अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे तो क्या फायदा होगा। देश में गृहयुद्ध हो जाएगा। दूसरे देशों की तरह से लोग सड़कों पर आ जाएंगे। कांग्रेस के समय भी ईवीएम थी लेकिन कभी किसी को शक नहीं था। अगर कांग्रेस गड़बड़ी करती तो भाजपा कभी सत्ता में नहीं आ पाती। किस तरह से वोट चोरी की गई उसका साफ उदाहरण हमारे सामने हैं। निश्चित तौर पर हरियाणा के चुनाव में गड़बड़ी हुई है। 

'साजिश के तहत महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म किया जा रहा'

हिसार में सेक्टर 13 में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि एक साजिश के तहत महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म किया जा रहा है। गरीबों को रोजगार की गारंटी को छीना जा रहा है। महात्मा गांधी के नाम पर बने इस कानून को केंद्र सरकार ने बदल दिया। इसे पूरी तरह से प्रदेश पर थौंपने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल प्रदेश के चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष फैसला लेंगे। मेरी निजी राय है कि सभी को मिलकर लड़ना चाहिए। एकजुट होकर भाजपा को हराना चाहिए। 

'सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करा कर हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलाना चाहिए'

राव नरेंद्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करा कर हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलाना चाहिए। केंद्र में भाजपा की सरकार है तथा हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा को इसका समाधान कराना चाहिए। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बृजलाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष हैं। सभी को यह मानना चाहिए, जिला के कार्यक्रम में सभी को हिस्सा लेना चाहिए। इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कोई योजना नहीं है। पिछले साल के बजट में काफी योजनाएं थी ,जिन पर अब तक काम नहीं हो सका। लच्छेदार बातों से अच्छा बजट नहीं बनता। आम लोगों को फायदा पहुंचाने वाली अच्छी योजनाओं से अच्छा बजट बनता है।यह पूरी तरह नीरस बजट है। जिससे हर वर्ग को गहरी निराशा मिली है।


संबंधित समाचार