CDS Anil Chauhan: भारत के चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर का पहुंचेंगे। इस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। सीडीएस जनरल अनिल चौहान के प्रस्तावित आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
गढ़वाल विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कुलपति ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
अग्निवीरों के लिए कौशल पाठ्यक्रम लॉन्च कर सकते हैं
कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। इस दौरान जनरल चौहान अग्निवीरो के लिए संचालित किए जाने वाले स्किल कोर्स को भी लॉन्च कर सकते हैं।
बैठक में कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस-उज-जमान, वित्त अधिकारी प्रो. एन.एस. पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसाईं, चीफ प्रोक्टर प्रो. दीपक कुमार, उपकुलसचिव (वित्त) डा. संजय ध्यानी, प्रभारी अधिशासी अभियंता प्रो. बृजेश गांगिल, समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।