होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राहुल गांधी के बाद अब ओवैसी ने की उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' की तरफ, जानें क्या कहा?

राहुल गांधी के बाद अब ओवैसी ने की उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' की तरफ, जानें क्या कहा?

 

Owaisi praise Deepak: उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द के प्रयोग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने मामले में दीपक कुमार कश्यप व उसके मित्र विजय रावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, सरकारी कार्य में बाधा व शांति भंग के आरोप में दूसरे पक्ष के 30-40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मुकदमा किया है। दीपक वही युवक है, जो अकेले बजरंग दल से भिड़ गया था और दुकानदार वकील अहमद के समर्थन में खुद को मोहम्मद दीपक कहा था। दीपक को पहले राहुल गांधी ने देश का हीरो बताया। अब असदुद्दीन ओवैसी ने भी दीपक की तारीफ की है।

कोटद्वार के जिम ट्रेनर दीपक कुमार की तारीफ करते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश को ऐसे कई दीपक की जरूरत है। एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मैं दीपक कुमार को सलाम करता हूं, जिसने 70 साल के बुजुर्ग वकील अहमद की हिम्मत बढ़ाई और उनके साथ खड़ा हो गया, यही भारत है।” साथ ही उन्होंने अपील की कि पुलिस इस मामले में सिर्फ तमाशा नहीं देखे और सवाल उठाया कि क्या यही रूल ऑफ लॉ है।

राहुल गांधी बता चुके हीरो

इससे पहले राहुल गांधी भी दीपक कुमार कश्यप को देश का हीरो बता चुके हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा था, "दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं - उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं। वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है। हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। तुम बब्बर शेर हो।"

दीपक के खिलाफ मुकदमा

कोटद्वार पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तीन केस दर्ज किए हैं। पहला पुलिस ने दुकान पर हंगामा करने वाले 30-40 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और शांति भंग के आरोप में दर्ज किया। दूसरा केस बजरंग दल से जुड़े कमलपाल की शिकायत पर दीपक व विजय के खिलाफ दर्ज किया गया है। इसमें गालीगलौज,जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। तीसरा दुकान स्वामी वकील अहमद ने, दुकान में हुड़दंग करने वालों पर दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी को सूचना मिली कि दुकान के नाम पर विवाद में कुछ लोग दीपक के खिलाफ प्रदर्शन को जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया व शांति भंग करने का प्रयास किया। इस मामले में उपनिरीक्षक विनोद चपराना की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज किया गया।


संबंधित समाचार