Ghaziabad Triple Death Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तीन सगी बहनों के सामूहिक सुसाइड की घटना से हर कोई हैरान है. तीनों नाबालिग सगी बहनों ने रात करीब 2 बजे 9 वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी। यह घटना भारत सिटी सोसाइटी की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में लगातार नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मगर, अब बच्चियों के पिता ने कैमरे के सामने आए बिना घटना वाले दिन की एक एक जानकारी दी। उन्होंने कर्ज की बात मानी, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने से साफ इनकार कर दिया. साथ ही बताया कि बेटियां सिर्फ कोरिया कोरिया कोरिया करती रहती थीं।
कोरिया, कोरिया, कोरिया करते रहते थे…
मरने वाली लड़कियों के नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल है। तीन बहनों की एक साथ मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पिता चेतन ने कहा कि मेरे बच्चे सिर्फ कोरिया, कोरिया, कोरिया करते रहते थे। एक दिन मैंने उनसे उनका मोबाइल फोन ले लिया था। तब मैंने सर्च किया तो फोन में टास्क था। उन्होंने आत्महत्या की है. मैं अपने काम में बिजी रहता था इसलिए मुझे इसका कुछ पता नहीं था। हमने बच्चों के मन में थोड़ी ही कोरिया डाला था। हम भी तो बचपन में शक्तिमान देखते थे.. हम तो नहीं हुए एडिक्ट।
दीवारों पर छिप कर कुछ कुछ लिखा
उन्होंने आगे कहा, जब तीनों ने जान दे दी, उस दिन मुझे पता चला कि तीनों को कोरिया गेम खेलने की लत लग गई थी। बेटियां मुझसे डरकर छिप-छिपकर ये सब करते थे। उनकी फोन चला-चलाकर आंखें सूज जाती थीं। रात में 12 से 4 बजे तक फोन चलाते थे। कोरियन कल्चर में इतना इन्वॉल्व हो गई थी कि खाना भी नहीं खाती थीं। स्कूल इसीलिए नहीं जाती थी क्योंकि उनका कहना था कि कोरिया भेज दो वही पढ़ेंगे. एक दिन मैंने मोबाइल ले लिया था, लेकिन उसी रात बच्चों ने वापस भी ले लिया था। कमरे में दीवारों पर छिप कर कुछ कुछ लिखा था।कुछ कोरियन मार्क भी बनाए थे। ट्यूशन जाते थे, लेकिन यहां पढ़ना ही नहीं चाहती थीं. पिछले 3 साल से कोरियन ड्रामा देख रहे थे।
उन्होंने आर्थिक स्थिति खराब होने की बात पर कहा कि कर्जा 10-20 लाख का सब पर होता है। अगर कर्जे की ही बात होती तो मैं आत्महत्या कर चुका होता ना। कर्जा है, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब नहीं है। वहीं आगे कहा कि तीनों हर जगह साथ जाते थे। यहां तक कि बाथरूम भी. जब मैं पूछता तो कहती की पापा गांधी जी के भी तो 3 बंदर होते हैं।
घटना से पहले क्या हुआ?
पिता ने कहा कि तीनों में से एक कैप्टन बन जाती थी. मुझे पहले पता होता तो मैं उन्हें PSYCHIATRIST को दिखाता। बच्चे बाहर नहीं जाते थे क्योंकि वो सिर्फ कोरिया को चाहते थे. उन्हे कोई कहता की तुम INDIAN हो तो वो रोने लग जाती थीं। यहां तक कि नाम भी बदल लिए थे। उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन मैंने शाम को उनसे फोन छीना था क्योंकि उनकी आंखें सूज गई थीं। उन्होंने सो जाने की एक्टिंग की. बाद में उठकर एक कमरे में चली गईं। जब मेरी पत्नी ने आवाज लगाई तो गेट अंदर से बंद कर लिया। दरवाजा पुलिस ने तोड़ा था। मुझे आवाज आई कुछ गिरने की मैंने खिड़की से देखा तो एक बच्ची नीचे गिरी हुई थी. हमारे तो होश उड़ गए।
उन्होंने कहा कि SQID GAME जैसे CROSS मेरे बच्चे दीवार पर बनाते थे. मैंने पुलिस को भी ये सब बता दिया है. हर कोई अपने बच्चों पर ध्यान दे… मेरी गलती रही की मैंने उनपर थोड़ा कम ध्यान दिया। मैं बच्चों की पूरी केयर करता था. मेरी गलती थी की मैंने PHONE दिया। भारत में कोरियन गेम बंद होना चाहिए। अस्पताल में गया तो डॉक्टर ने बताया की 7 लोग ऐसा और कर चुके हैं।