Anushka Sharma Phone Wallpaper: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। हाल ही में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर IPL 2026 का खिताब जीता। इसके वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे। इन सबके बीच अनुष्का के फोन के वॉलपेपर ने सभी का ध्यान खींच लिया।
पति विराट कोहली संग एपयपोर्ट पर स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा
प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एपयपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसनें अनष्का को गाड़ी में बैठते हुए देखा जा सकता है, वहीं विराट पहले से कार में मौजूद हैं। इस दौरान अनुष्का के फोन के वॉलपेपर पैपराजी के कैमरे में कैद हो गया. अनुष्का के फोन का वॉलपेपर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इसमें विराट या उनके बच्चों की नहीं, बल्कि एक खास शख्स की तस्वीर लगी हुई है।
अनुष्का शर्मा ने लगाई है प्रेमानंद महाराज की तस्वीर
अनुष्का के फोन का वॉलपेपर देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस के दीवाने हो गए. उनके फोन के वॉलपेपर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये फोटो किसी और की नहीं, बल्कि वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की है। इससे पहले विराह कोहली के फोन के वॉलपेपर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन्होंने अपने वॉलपेपर पर नीम करोली बाबा की तस्वीर लगाई हुई है।
प्रेमानंद महाराज से ले चुके हैं गुरु दीक्षा
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जाते हैं। इस कपल ने उनसे गुरु दीक्षा भी ली है. इसके बाद से दोनों को अक्सर गले में तुलसी की कंठी माला पहने देखा गया। बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में सात फेरे लिए थे। ये कपल बेटी वामिका और बेटे अकाय के पेरेंट्स हैं।