Haryana News: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का हरियाणा में विरोध तेज हो गया है। विपक्षी दल और युवा संगठन सड़कों पर उतर रहे हैं। कई जिलों में धरने-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
गुरुग्राम में लघु सचिवालय में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इसे लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसे लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके कांग्रेसी वहां लगाई बैरिकेड हटाकर डीसी दफ्तर पहुंच गए।
उधर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स क्लास छोड़कर रोष मार्च निकला रहे हैं। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी का सेकेंड गेट बंद कर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। थर्ड गेट से ही जांच के बाद एंट्री मिल रही है। सिरसा में JJP ने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा के सामने धरना शुरू कर दिया है। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाद एनएसयूआई की अगुवाई में स्टूडेंट्स ने गेट के बाहर प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका।
वहीं, यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन की कॉल पर काफी संख्या में लोग लघुसचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन किया
सीएम सैनी बोले- ये पूरा तांडव विपक्ष ने खड़ा किया
नीट को लेकर स्टूडेंट पर लाठीचार्ज के सवाल पर सीएम नायब सैनी ने सिरसा में मीडिया को दिए बयान में कहा कि हरियाणा में CET हुआ, जिसमें एक बच्चा, माता-पिता ने कोई शिकायत नहीं की है। हमारे यहां नीट का पेपर हुआ, हमने युवाओं को ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाई। विपक्ष ने जो तांडव खड़ा किया है।
कांग्रेस पार्टी हो या इंडिया गठबंधन के ईर्द-गिर्द के लोग, युवाओं को भड़काने, झूठ बोलकर उनको बरगलाने का काम किया है। सरकार गंभीरता से युवाओं के साथ काम कर रही है। अगर कहीं इस प्रकार का घटनाक्रम हुआ है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस और उस इंडिया गठबंधन को अपने गिरेबां के अंदर झांककर देखना चाहिए।
उनके समय में युवाओं के साथ किस प्रकार का बर्ताव होता था, कितने पेपर लीक हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही विजन है युवाओं को सशक्त एवं मजबूत करना। युवाओं में विश्वास बहाली करना। ये विश्वास बहाली करने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। कांग्रेस ने युवाओं का विश्वास तोड़ा था और कांग्रेस के समर्थित लोग है, दल है, उन्होंने विश्वास तोड़ा था।।
नीट को लेकर स्टूडेंट पर लाठीचार्ज के सवाल पर सीएम नायब सैनी ने सिरसा में मीडिया को दिए बयान में कहा, हरियाणा में CET हुआ, जिसमें एक बच्चा, माता-पिता ने कोई शिकायत नहीं की है। हमारे यहां नीट का पेपर हुआ, हमने युवाओं को ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाई। विपक्ष ने जो तांडव खड़ा किया है।
कांग्रेस पार्टी हो या इंडिया गठबंधन के ईर्द-गिर्द के लोग हो। युवाओं को भड़काने, झूठ बोलकर उनको बरगलाने का काम किया है। ये विपक्ष किया है और सरकार गंभीरता से युवाओं के साथ काम कर रही है। अगर कहीं इस प्रकार का घटनाक्रम हुआ है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस और उस इंडिया गठबंधन को अपने गिरेबां के अंदर झांककर देखना चाहिए।
उनके समय में युवाओं के साथ किस प्रकार का बर्ताव होता था, कितने पेपर लीक हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही विजन है युवाओं को सशक्त एवं मजबूत करना। युवाओं में विश्वास बहाली करना। ये विश्वास बहाली करने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। कांग्रेस ने युवाओं का विश्वास तोड़ा था और कांग्रेस के समर्थित लोग है, दल है, उन्होंने विश्वास तोड़ा था।