होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?' CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई पर संसद में जमकर गरजे अखिलेश यादव

'बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?' CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई पर संसद में जमकर गरजे अखिलेश यादव

 

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा लोकसभा में उठाया। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, "ये मुद्दा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या बीजेपी का नहीं है। ये छात्रों और नौजवानों का मुद्दा है। युवा छात्र और नौजवान सबके हैं। हम सब उनके लिए लड़ रहे हैं। अगर छात्रों की नहीं सुनी जाएगी तो वे सड़कों पर आएंगे। छात्रों के साथ जो व्यवहार हुआ, क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?"

प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए धरने का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "हम मजबूरी में पीएम आवास पर गए। क्या प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर बयान नहीं दे सकते? वे सदन में क्यों नहीं बोल रहे हैं?"

सरकार बोली- चर्चा के लिए तैयार

उधर, लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, "हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि चर्चा नियमों के मुताबिक होनी चाहिए। चर्चा कब होगी, कितनी देर चलेगी और किस नियम के तहत होगी, यह सभी दलों के फ्लोर लीडर्स से बातचीत के बाद तय किया जाएगा। सरकार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार चाहती है कि देश के युवाओं के भविष्य के लिए इस विषय पर सार्थक चर्चा हो।"

इससे पहले अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों के सांसदों के साथ संसद के मकर द्वार पर छात्रों के कथित उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी ने कहा कि "छात्रों के हित में यह न्याय की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।"


संबंधित समाचार