होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या लॉन्च के अगले दिन ही फेल हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? रेलवे ने वायरल दावे पर तोड़ी चुप्पी

क्या लॉन्च के अगले दिन ही फेल हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? रेलवे ने वायरल दावे पर तोड़ी चुप्पी

 

India First Hydrogen Train: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक डीजल इंजन हाइड्रोजन ट्रेन को खींचकर ले जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तकनीकियों और मैन्युफैक्चरिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि ट्रेन उद्घाटन के अगले दिन ही खराब हो गई। यह कैसी रेलगाड़ी है।

रेलवे की आई प्रतिक्रिया

ऐसे में रेलवे ने इस पूरे दावे पर प्रतिक्रिया दी है। नॉर्दन रेलवे ने जींद और सोनीपत के बीच चल रही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन और रखरखाव को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर रेलवे प्रशासन ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने साफ किया है कि हाइड्रोजन ट्रेन को रखरखाव के लिए ले जाने या लाने के लिए लोकोमोटिव (अतिरिक्त इंजन) के इस्तेमाल से जुड़ी पोस्ट पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है।

नॉर्दन रेलवे ने लिखा, 'हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन सिर्फ जींद और सोनीपत के बीच किया जा रहा है। स्टैंडर्ड प्रोसीजर के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन के रखरखाव (मेंटेनेंस) के लिए आने-जाने के लिए एक लोकोमोटिव का इस्तेमाल किया जाएगा। वायरल पोस्ट गुमराह करने वाली और तथ्यों के आधार पर गलत है।'

17 तारीख को पीएम ने दिखाई थी हरी झंडी

बता दें कि 17 जुलाी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ऐतिहासिक ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। ट्रेन की खासियत है कि यह शून्य प्रदूषण के साथ केवल पानी की भाप छोड़ेगी।


संबंधित समाचार