होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में कांग्रेस के मिशन पर हुड्डा का बड़ा बयान, '2024 की हार की निराशा को पीछे छोड़कर....'

हरियाणा में कांग्रेस के मिशन पर हुड्डा का बड़ा बयान, '2024 की हार की निराशा को पीछे छोड़कर....'

 

Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार (23 सितंबर) को रोहतक जिले में बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा शुरू किया और कहा कि कांग्रेस अब 2024 की हार की निराशा को पीछे छोड़कर एक नई लड़ाई शुरू कर रही है।

कांग्रेस के 79 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला-किलोई के गांवों का दौरा शुरू किया। विभिन्न गांवों में हुई बैठकों के दौरान हुड्डा ने अपने भविष्य के राजनीतिक कदम को लेकर लोगों से राय-मशविरा किया।

'जनता ही मेरी वास्तविक ताकत'

बैठकों में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "कोई भी कदम उठाने से पहले मैं लोगों से सलाह-मशविरा करता हूं। आप मेरी वास्तविक ताकत हैं। आप मुझे बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए। अगर आप मुझे इजाजत दें, तो मैं पूरे राज्य में बीजेपी के खिलाफ आर-पार का संघर्ष शुरू करना चाहता हूं।"

'2024 की हार को कांग्रेस ने छोड़ा पीछे'

लोगों के समर्थन और उत्साह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अब 2024 की हार की निराशा को पीछे छोड़ रही है और एक नई लड़ाई की शुरुआत कर रही है।

'ब्लॉक स्तर पर कर रहे बैठक'

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, "पार्टी संगठन के निर्माण के बाद हम ब्लॉक स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकें कर रहे हैं। लेकिन इस बीच, मुझे लगा कि भविष्य के राजनीतिक कदम के बारे में एक बार अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सलाह लेना आवश्यक है।"

बीजेपी को मिली थी बंपर जीत

बता दें कि साल 2024 में हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटें अपने नाम की थीं। हरियाणा में कांग्रेस ने किसान, जवान और पहलवान के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी उसमें कामयाब नहीं हो सकी थी। इसके बाद लगातार तीसरी बार बीजेपी ने हरियाणा में सरकार बनाई थी।


संबंधित समाचार