होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा! शादी से लौट रही कार 350 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 की दर्दनाक मौत

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा! शादी से लौट रही कार 350 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 की दर्दनाक मौत

 

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से दर्दनाक खबर सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे पांच लोगों की कार मंगलवार तड़के कुल्लू जिला के आनी उपमंडल के हरिपुर-नागन क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसा तड़के करीब 3:30 बजे निगान-धारीपुर सड़क मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार कार में सवार पांचों युवक बड़ागांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में चार की मौके पर मौत

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरी कार से लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राहुल राणा पुत्र जगदीश चंद, बाल कृष्ण पुत्र ढीक राम, विकास उर्फ विक्की पुत्र हीरा सिंह और गुंजन पुत्र श्री राम प्रकाश के रूप में हुई है। चारों आनी उपमण्डल के जाबो गांव के निवासी थे।

जान गंवाने वालों को 25-25 हजार फौरी मुआवजा

हादसे में घायल सुरेश कुमार पुत्र मोहन लाल, निवासी जाबो को डॉक्टरों ने रामपुर अस्पताल के लिए रेफर किया है।

कुल्लू जिला प्रशासन की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

हादसे की सूचना के बाद मृतकों के गांव में शोक का माहौल है। आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है।


संबंधित समाचार