होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

एशियन गेम्स में जींद के छोरे का जलवा, सुमित कुंडू और हिमांशु ने बढ़ाया मान

एशियन गेम्स में जींद के छोरे का जलवा, सुमित कुंडू और हिमांशु ने बढ़ाया मान

 

Asian Games 2026: आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारतीय बाक्सिंग अभियान की शुरुआत जींद जिले के गांव ढाकल के बाक्सर सुमित कुंडू ने शानदार जीत के साथ की। पुरुषों के 70 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित कुंडू ने अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड के बुंजोंग सिंसिरी को 5-0 से हराकर अगले दौर यानी राउंड आफ-16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जगह बनाई।

एशियन गेम्स के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सुमित का मुकाबला 21 सितंबर को निस्शियो जिम्नेजियम में हुआ। सुमित कुंडू की इस जीत से ढाकल गांव ही नहीं, बल्कि पूरे जींद और हरियाणा में खुशी का माहौल है।

संघर्षों से भरा रहा है सुमित कुंडू का जीवन

गांव ढाकल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी तक पहुंचने का सुमित कुंडू का सफर संघर्षों से भरा रहा है। सुमित ने 2018 नेशनल स्कूल गेम्स और 2019 खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।

वर्ष 2021 में उन्होंने अपने पदार्पण पर सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। 2022 में थाईलैंड ओपन में स्वर्ण पदक जीतने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

लगातार दूसरी बार सुमित कुंडू ने कामनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि वे मेडल नहीं जीत सके। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

हिमांशु ने फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। चीन ने स्वर्ण पदक और भारतीय टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम में रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों व राकेश पार्थ शामिल रहे।

जबकि दक्षिण कोरिया को कांस्य पदक मिला। जींद के डाहौला निवासी हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत कैटेगरी में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। 630 अंकों के साथ हिमांशु सातवें स्थान पर रहे। वहीं भारतीय कबड्डी महिला टीम के मैच दोपहर बाद साढ़े चार बजे होंगे, जिसमें हथवाला गांव की पूजा भी शामिल हैं, जो रेडर है।


संबंधित समाचार