होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

युजवेंद्र चहल और इशांत शर्मा की नई बिजनेस पारी, गुरुग्राम में लॉन्च किया एनर्जी ड्रिंक

युजवेंद्र चहल और इशांत शर्मा की नई बिजनेस पारी, गुरुग्राम में लॉन्च किया एनर्जी ड्रिंक

 

Gurugram News: भारतीय टीम के धाकड़ स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अब बिजनेस की दुनिया में कदम रख दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी नई एनर्जी ड्रिंक एक्वॉन लॉन्च की है। इस ड्रिंक की भव्य लॉन्चिंग गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित विराट कोहली के रेस्टोरेंट वन8 कोम्यून में हुई। इस कार्यक्रम में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। 

चहल ने इस मौके पर कहा कि उनकी ड्रिंक किसी खास वर्ग के लिए नहीं है। इसे समाज के हर उम्र के लोग बेझिझक पी सकते हैं। बाजार में मौजूद अन्य विकल्पों की तुलना में इसमें शुगर का स्तर बहुत नियंत्रित और सटीक रखा गया है। यह फिटनेस को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

खेल से बिजनेस की ओर बढ़ते कदम

ईशांत शर्मा ने अपने नए वेंचर पर बात करते हुए प्रोडक्ट की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान मार्केटिंग टैगलाइन से ज्यादा बेहतरीन क्वालिटी पर है। उन्होंने दावा किया कि स्वाद के मामले में यह ड्रिंक बाजार के अन्य ब्रांड्स से कहीं बेहतर है। अब भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ हेल्थ सेक्टर में भी सक्रिय हो रहे हैं। 

बिजनेस में दिग्गजों का प्रभाव

यह कोई पहला मौका नहीं है जब कोई क्रिकेट खिलाड़ी बिजनेस में आया है। इससे पहले विराट कोहली भी हॉस्पिटैलिटी और स्पोर्ट्स शूज जैसे सेक्टर में अपनी पहचान बना चुके हैं। कोहली की रेस्टोरेंट चेन और प्यूमा के साथ उनका ब्रांड वन8 युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। अब चहल और ईशांत की एंट्री से मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
 


संबंधित समाचार