होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आपने जूस और शेक तो खूब पिया होगा, लेकिन दोनों में होता है ये बड़ा अंतर

आपने जूस और शेक तो खूब पिया होगा, लेकिन दोनों में होता है ये बड़ा अंतर

 

Difference Between Juice and Shake: गर्मियों का मौसम शुरु होते ही हर कोई जूस और मैंगो शेक पीना शुरु कर देता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई जूस और मैंगो शेक पीना पंसद करता है। ऐसे में हमें गर्मी के सीजन में हर तरफ जूस की दुकान और शेक की दुकानें दिखाई दे जाती है। किसी दुकान पर मैंगों शेक लिखा हुआ दिखाई देंगा तो किसी दुकान पर जूस की दुकान लिखा हुआ होगा।  वहीं कई लोग जूस पीना पसंद करते है तो कुछ शेक पीना पसंद करते है। अगर हम आपसे कहें कि जूस और शेक में अंतर होता है तो क्या आप मानेंगे, शायद नहीं। लोगों को जूस और शेक एक ही पेय पदार्थ लगते है लेकिन इन दोनों में काफी अंतर होता है। चलिए जानते है कि इन दोनों में क्या अंतर है।

इसे कहते है जूस  

रस फलों या सब्जियों से निकाला जाने वाला एक तरल पदार्थ होता है। फलों से निकाले गए जूस में सभी विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं। इसमें शुगर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं। आम भाषा में कहें तो जूस किसी फल या सब्जी के अंदर का लिक्विड होता है। जिसे फल या सब्जी में से निचोड़ कर निकाला जाता है। बाद में बचे हुए उसके छिलके या गुद्दे को फेंक दिया जाता है। आपने गन्ने, अनार, संतरा, मौसमी, गाजर, चुकंदर आदि के फलों के जूस को निकालते हुए जरुर देखा होगा। 

इसे कहते है शेक  

शेक भी फलों और सब्जियों का ही बनता है लेकिन इसे ब्लेंड करके बनाया जाता है। शेक में आमतौर पर फाइबर सहित फल या सब्जी के सभी पोषक तत्व उपस्थित होते हैं। शेक फल, सब्जी या पदार्थ का पूरा मैटेरियल ब्लेंड करके बनाए जाते हैं जिसमें से किसी भी प्रकार का कोई छिलका नहीं निकलता है। 

जूस और शेक के बनाने के तरीके में काफी अंतर होता है साथ ही इनके पोषक तत्वों में भी अंतर देखने को मिलता है इसलिए जूस ओर शेक में अंतर होता है। वहीं शेक में फलों के साथ चैरी, दूध मिलाई जैसी अन्य सामग्रियों को भी मिलाया जाता है। दोनों पेय पदार्थ स्वास्थ्य की दृष्टि से सेहतमंद होते हैं।

 


संबंधित समाचार