होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

World Kidney Day 2023: स्वस्थ रहने के लिए किडनी का रखें विशष ध्यान, अपनाएं ये उपाय

World Kidney Day 2023: स्वस्थ रहने के लिए किडनी का रखें विशष ध्यान, अपनाएं ये उपाय

 

किडनी शरीर का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग होता है। किडनी शरीर से अपशिष्ट को बाहर कर शरीर को स्वस्थ बनाती है। हमारे शरीर में दाएं और बाएं तरफ किडनी होती है। दोनों किडनियों के 60 प्रतिशत डैमेज हो जाने के बाद शरीर पर इसके लक्षण नजर आने शुरू हो जाते है।

आज के समय में भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में किडनी से प्रभावित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए लोगों को किडनी के प्रति जागरुक करने के लिए साल 2006 से लगातार हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार के दिन ‘विश्व किडनी दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन अलग-अलग क्षेत्रों में कई प्रकार के जागरुकता अभियान चलाए जाते है। ऐसे में इस 'किडनी दिवस' जानते है कि आप अपनी किडनियों को कैसे स्वस्थ रख सकते है। तो चलिए जानते है... 

इन उपायों को अपनाकर किडनी को रखें स्वस्थ...

- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।
- जंक फूड और ऑइली फूड से दूरी बनाएं।
- मोटापा कम करें और शराब व तंबाकू के सेवन से बचें।
- दिनभर खूब पानी पिएं, ज्यादा पानी पीने से किडनी शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। 
- प्रोटीन सप्लीमेंट्स की जरूरत से ज्यादा मात्रा लेने से परहेज करें।
- रोजाना एक फल खाएं।
- ज्यादा नमक और मीठा ना खाएं।
- बिना डॉक्टर के एंटीबायोटिक ना लें।
- यूरिन रोक पर रखने की आदत सुधारें।
- पेन किलर के सेवन से बचें।

इन आदतों को अपनाकर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते है। किडनी हमारे शरीर का सबसे जरुरी और काम वाला अंग है यदि यह खराब हो जाता है तो हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर नहीं निकल पाऐंगे क्योंकि इस अंग के अलावा कोई दूसरा अंग हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ को बाहर नहीं निकाल सकता। इसलिए इस अंग का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।


संबंधित समाचार