होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दुनियाभर में मनाया जा रहा World Cancer Day, जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज

दुनियाभर में मनाया जा रहा World Cancer Day, जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज

 

हर साल 4 फरवरी को दुनियाभर में World Cancer Day मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस सबसे पहले 1993 में स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में मनाया गया था। 1933 में यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल द्वारा 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया था और इसकी स्थापना की गई थी। 4 फरवरी 1993 को UICC ने कुछ अन्य प्रमुख कैंसर सोसाइटी के सपोर्ट, रिसर्च इंस्टिट्यूट, ट्रीटमेंट सेंटर और पेशेंट ग्रुप की सहायता से इसका आयोजन किया था।

World Cancer Day के जरिए दुनियाभर के लोगों को कैंसर के प्रति जागरुक किया जाता है क्योंकि यह एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में लोगों को शुरुआत में पता नहीं चल पाता है। लोगों को इस बीमारी के बारे में तब पता चलता है, जब यह काफी बढ़ जाती है।

ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि बहुत से लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में पता नहीं होता है। तो चलिए विश्व कैंसर दिवस पर आपको बताते हैं कैंसर से जुड़ी वो सभी चीजें, जो आपको मालूम होनी चाहिए।

कैंसर के कारण

कैंसर के आम कारणों में धूम्रपान, तम्बाकू, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खराब डाइट, एक्स-रे से निकली रेज़, राडोन रेज़, सूरज ने निकलने वाली यूवी रेज़, इंफेक्शन, फैमिली के जीन आदि होते हैं।

कैंसर के लक्षण

इसके लक्षण अलग-अलग प्रकार के कैंसर पर आधारित होता है। जैसे ब्रेस्ट कैंसर में निपल्स के आस-पास गांठ होना, मेटास्टैसिस ब्रेस्ट कैंसर में थकान, लंग्स और दिमाग में तेज़ दर्द होता है। लेकिन सबसे आम लक्षणों में मूत्राशय की आदतों में बदलाव, गले में खराश, स्तनों और टेस्टिकल्स का मोटा होना या गांठ पड़ना, खाना निगलने में कठिनाई, शरीर पर मौजूद मस्सों या तिल का रंग और आकार बदलना, अचानक वजन का बढ़ना और कम होना, ज़्यादा थकान, उलटी, बार-बार बुखार और बीमार होना होता है। ​

कैंसर कितने प्रकार के होते हैं

लगभग 100 से ज़्यादा कैंसर होते हैं. लेकिन सबसे आम स्किन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, लंग कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्लैडर कैंसर, मेलानोमा, लिम्फोमा, किडनी कैंसर और ल्यूकेमिया हैं। 

कैंसर का इलाज

डॉक्टर कैंसर की स्टेज, मरीज की बीमारियों का इतिहास और लक्षणों देखकर इलाज करता है। आमतौर पर इसका इलाज सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन से किया जाता है।


संबंधित समाचार