होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Winter Health Tips: जानिए सर्दियों में कौन से योगासनों से मिलेगा ज्यादा फायदा

Winter Health Tips: जानिए सर्दियों में कौन से योगासनों से मिलेगा ज्यादा फायदा

 

Winter Health Tips: सर्दी के मौसम (Winter Season) में ठंड लगने की वजह से अमूमन लोग आलसी हो जाते हैं। इस वजह से फिजिकल एक्टिविटीज (Physical activity) भी बहुत कम हो जाती हैं। यह हेल्थ-फिटनेस के लिए हार्मफुल होता है। एक्सरसाइज ना करने से मसल्स स्टिफ जो जाती हैं, जिससे बॉडी पेन की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए इस मौसम में आप कुछ योगासन कर सकती हैं। इससे आप फिजिकली फिट रहेंगी। साथ ही ये हमारे शरीर में मेटाबॉलिक एनर्जी बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे शरीर में गर्मी का संचार होता है, ठंड कम लगती है और आप एनर्जेटिक बनी रहेंगी।

पवनमुक्तासन


सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। सांस अंदर लेते हुए दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। ध्यान रखें कि घुटने ना मोड़ें। पैर 90 डिग्री तक ऊपर उठा लें। सांस की गति सामान्य रखें। अब घुटने को छाती की तरफ मोड़ें और दोनों हाथों से घुटनों पर दबाव बनाएं। सांस छोड़ते हुए सिर ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान अपनी नाक घुटनों के बीच लगाने की कोशिश करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें। सांस की गति सामान्य रखें। अब पुरानी अवस्था में लौट आएं। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं।

पादहस्तासन


शरीर में होने वाली स्टिफनेस की समस्या को देखते हुए पादहस्तासन में थोड़ा-सा बदलाव लाकर करना ज्यादा असरदार हो सकता है। इसे करने के लिए पहले अपने दोनों पैर कम से कम एक फुट की दूरी पर खोल कर खड़े हो जाएं। लंबी सांस अंदर लेते हुए पीछे की ओर थोड़ा झुकें और दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं। कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रुकी रहें। फिर सांस बाहर छोड़ते हुए सामने की ओर झुकें और जमीन को दोनों हाथों से छुएं। कुछ सेकेंड रुकें। इस दौरान नॉर्मल ब्रीदिंग करें। थोड़ी देर बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। अब यही प्रक्रिया दोहराएं।

ताड़ासन


ताड़ासन भी एनर्जेटिक बनाए रखने में उपयोगी आसन है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर सांस अंदर लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में इंटरलॉक कर लें। धीरे-धीरे दोनों पंजों के बल खड़ी हो जाएं। यह आसन और भी उपयोगी हो सकता है अगर आप इसी अवस्था में खड़े होने के बाद लंबी सांस अंदर-बाहर लेते हुए पैरों के पंजे के बल धीरे-धीरे वॉकिंग करें। इस तरह आप एनर्जेटिक बनी रह सकती हैं।

पर्वतासन


इसे करने के लिए पहले एक मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं। लंबी-गहरी सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। दोनों हाथों के पंजों को जमीन पर टिकाएं। अब दोनों पैरों को पीछे की ओर लेकर जमीन पर टिकाएं। अब धीरे-धीरे अपनी कमर को ऊपर आसमान की ओर इस तरह उठाएं ताकि शरीर कोण अवस्था में आ जाए। आपके शरीर की मुद्रा ऐसी नजर आनी चाहिए, जैसे पर्वत खड़ा हो। यह आसन सर्दियों में शरीर के ऊपरी हिस्से में होने वाले रक्त संचार की कमी को पूरा करता है।

जानुशीरासन


पैर फैलाकर जमीन पर पीठ सीधी करके बैठ जाएं। बाएं पैर के घुटने को मोड़कर दाएं पैर के जांघ तक ले आएं। गहरी सांस लेकर दोनों हाथ ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए सामने फैले पैर को पकड़ें और सिर से घुटना छूने की कोशिश करें। ध्यान रहे घुटना मुड़ना नहीं चाहिए। अगर सिर से घुटना ना छू पाएं तो घुटने के ऊपर तकिया रख लें और सिर को घुटने पर रखा तकिया छुएं। कुछ देर इसी अवस्था में रुकें। फिर पहली पोजीशन में लौट आएं। दूसरे पैर से इस आसन को दोहराएं। जितनी बार संभव हो, उतनी बार करें।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम


अनुलोम-विलोम प्राणायाम को दिन में दो बार किया जा सकता है। इसे करने के लिए दाईं नोजट्रिल (नासिका) से बहुत धीरे-धीरे सांस अंदर लें और बाईं नोजट्रिल से छोड़ें। ध्यान रखें कि ब्रीदिंग आउट हमेशा ब्रीदिंग इन से लंबा हो। यह प्रक्रिया 5 बार दोहराएं। जिन्हें पीठ दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी समस्याएं हों, उन्हें सर्दियों में किए जाने वाले इन योगासनों को करने से पहले योगा एक्सपर्ट या डॉक्टर से जरूर कंसल्ट कर लेना चाहिए।

कब करें योगासन


सर्दियों में आप अपनी सुविधा के हिसाब से सुबह या शाम किसी भी समय ये योगासन कर सकती हैं। ध्यान रखें, खाना खाने से 3-4 घंटे पहले या बाद ही योगासन किए जाने चाहिए। यानी कभी भी पेट भरे होने पर योगासन ना करें। इन दिनों सुबह के समय योगासन करना लाभकारी होता है। दरअसल, सुबह उठने पर ठंड लगती है। ऐसे में योगासन करने से शरीर गर्म हो जाता है और दिन भर आराम से काम किया जा सकता है। इसी तरह शाम को ठंड से बचाव के लिए ये योगासन करना फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- Winter Skin Care Tips: आपकी स्किन भी रहती है ड्राई तो करें ये उपाय, चमक उठेगा चेहरा


संबंधित समाचार