होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal: चुनावी ड्यूटी से कर्मचारी आखिर क्यों कर रहे इनकार? 

Himachal: चुनावी ड्यूटी से कर्मचारी आखिर क्यों कर रहे इनकार? 

 

हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal assembly elections) की तैयारियों के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन विभाग ने हजारों कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया हैं। जिसमें तैनात कई कर्मचारी ड्यूटी करने में असमर्थता जता रहे हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधित कारणों से ड्यूटी करने से मना कर रहे हैं, तो कुछ ड्यूटी से बचने के लिए अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी कंप्यूटर सिस्टम से लगने की वजह से कई गलतियां सामने आ रही है। जिसमें कई कर्मचारियों की दो-दो जगह ड्यूटी लगाई गई है। इतना ही नहीं बल्कि इसमें चपरासी को भी ड्यूटी में तैनात किया गया है। मनाली विधानसभा क्षेत्र को ही लें तो यहां 40 से अधिक कर्मचारियों की अर्जियां आई हैं। इनमें कर्मचारियों ने विभिन्न कारण बताकर ड्यूटी देने में असमर्थता जताई है। 

ड्यूटी न करने के कारण (Due to non-duty)
मनाली में कर्मचारियों को बुधवार को चुनाव ड्यूटी का पूर्वाभ्यास करवाया गया। करीब 700 कर्मचारियों के लिए हुए इस पूर्वाभ्यास के दौरान कई कर्मचारियों ने ड्यूटी करने में असमर्थता जताई है और इसकी अर्जियां भी दी हैं। एसडीएम (SDM) के पास पहुंची इन अर्जियों में एक ने ये तर्क दिया है कि वह रिटायरमेंट की दहलीज पर है। कुछ वर्ष बाद वह रिटायर होने वाले है और अभी उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। इस कारण वह चुनाव ड्यूटी निभाने में असमर्थ है। वहीं एक ने हेपेटाइटिस की बात कहकर चुनाव ड्यूटी रद्द करने के लिए अर्जी दी है। इसी तरह से किसी ने शुगर और ब्लड प्रेशर होने की बात कहकर ड्यूटी निभाने से मना किया है। ये सिलसिला यही नहीं रुका किसी के पांव में प्लास्टर चढ़ा है तो किसी को आंख की दिक्कत है। ये कहकर ड्यूटी करने में असमर्थता जताई है। 

एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर (Dr. Surendra Thakur) का कहना है कि लगभग 40 ऐसी अर्जियां आई हैं, जिसमें कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के ड्यूटी करने से मनाही के कारणों की पड़ताल के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। साथ ही जिनकी दो जगह ड्यूटियां लगी हैं, उनकी एक जगह की ड्यूटी रद्द की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- टिकट न मिलने पर बोले सुभाष ठाकुर- चुनाव लड़ना चाहता हूं पर...


संबंधित समाचार