होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मोदी सरकार के सात साल,कोरोना महामारी और तुफान समेत इन मुद्दों पर जाने क्या बोले PM मोदी

मोदी सरकार के सात साल,कोरोना महामारी और तुफान समेत इन मुद्दों पर जाने क्या बोले PM मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 77वीं बार मन की बात कार्यक्रम के तहत अपने विचार शेयर किए व देश की जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मांग अचानक बढ़ गई। देश ने आपदा के बीच अपनी क्षमताओं को बढ़ाया। अब हम पहले से 10 गुना ऑक्सीजन उत्पादन कर रहे हैं। चुनौती कितनी ही बड़ी हो, भारत का विजय का संकल्प भी उतना ही बड़ा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश  पूरी ताकत के साथ कोरोना वायरस  से लड़ रहा है और  पिछले 100 वर्षों में ये सबसे बड़ी महामारी है। इसी महामारी के बीच भारत ने अनेक प्राकृतिक आपदाओं का भी डटकर मुकाबला किया है। इस दौरान चक्रवात अम्फान, निसर्ग, अनेक राज्यों में बाढ़ आई, अनेक भूकंप आए, भूस्खलन हुए है। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 10 दिन में दो बड़े चक्रवात ताऊते और यास का सामना किया। इन दोनों चक्रवातों ने कई राज्यों को प्रभावित किया है। देश और देश की जनता इनसे पूरी ताकत से लड़ी और कम से कम जनहानि सु​निश्चित की।

पीएम मोदी ने कहा कि चुनौती के इस समय में ऑक्सीजन के परिवहन को आसान करने के लिए भारतीय रेल आगे आई है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने सड़क पर चलने वाले ऑक्सीजन टैंकर से कहीं ज़्यादा तेज़ी से, कहीं ज़्यादा मात्रा में ऑक्सीजन देश के कोने-कोने में पहुंचाया गए है। उन्होंने कहा कि कोरोना की शुरुआत में देश में केवल एक ही टेस्टिंग लैब थी लेकिन आज 2,500 से ज़्यादा लैब काम कर रही हैं। इसके साथ ही शुरू में कुछ सौ टेस्ट एक दिन में हो पाते थे, अब 20 लाख से ज़्यादा टेस्ट एक दिन में होने लगे हैं। वहीं,अब तक देश में 33 करोड़ से ज़्यादा सैंपल की जांच की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हमारे देश पर इतना बड़ा संकट आया, इसका असर देश की हर व्यवस्था पर पड़ा है। कृषि व्यवस्था ने खुद को इस हमले से काफी हद तक सुरक्षित रखा। सुरक्षित ही नहीं रखा, ब​ल्कि प्रगति भी की। इस महामारी में भी हमारे किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन किया है और देश ने रिकॉर्ड फसल की खरीद भी की है।उन्होंने कहा कि जब भारत राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर समझौता नहीं करता है। जब हमारी सेनाओं की ताकत बढ़ती है तो हमें लगता है कि हां, हम सही रास्ते पर हैं।

उन्होंने कहा कि आज 30 मई को हम मन की बात कर रहे हैं और संयोग से ये सरकार के 7 साल पूरे होने का भी समय है। इन वर्षों में देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चला है। देश की सेवा में हम सभी ने हर क्षण समर्पित भाव से काम किया। पीएम मोदी ने कहा कि 7 वर्षों में ही देश के अनेकों पुराने विवाद भी पूरी शांति और सौहार्द से सुलझाए गए हैं। पूर्वोतर से लेकर कश्मीर तक शांति और विकास का एक नया भरोसा जगा है। इन 7 सालों में हमने सरकार और जनता से ज़्यादा एक देश के रूप में काम किया और  टीम इंडिया के रूप में काम किया हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कुछ रियायतों के साथ 7 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, CM मनोहर लाल ने प्रेस कांफ्रेंस में की घोषणा


संबंधित समाचार